{"_id":"5b7eee5742c792465c2c9e44","slug":"191535045207-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वामी पुरुषोतमाचार्य को बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वामी पुरुषोतमाचार्य को बांधा रक्षासूत्र
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य को बांधा रक्षासूत्र
फरीदाबाद। आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी से बीके मधु व अन्य बहनें बृहस्पतिवार को श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम पहुंची और अधिपति स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज को रक्षासूत्र बांधा। स्वामी ने भी उन्हें उपहार व प्रसाद प्रदान कर विदा किया। बीके मधु बहन ने श्रीमद्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के बाद कहा कि आज बेशक रक्षासूत्र को केवल भाई बहन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसके अर्थ बड़े व्यापक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था में रक्षा सूत्र को इंद्रिय संयम के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। रक्षा सूत्र का अर्थ हमें हमारे सभी संबंधों और परमात्मा के साथ हमारे शाश्वत संबंध को भी बचाने का प्रण लेना चाहिए। रामानुजाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य ने सभी बीके बहनों को रिटर्न गिफ्ट और प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख एवं शांति के लिए प्रार्थना की। ब्यूरो