{"_id":"5ef757378ebc3e42d214c8d7","slug":"191-corona-patient-found-one-death-faridabad-news-noi519797795","type":"story","status":"publish","title_hn":"191 नए कोरोना संक्रमत मले, एक की मोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
191 नए कोरोना संक्रमत मले, एक की मोत
विज्ञापन
191 नए कोरोना संक्रमितों मिले, एक की मौत
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 191 नए मरीज व एक मौत की पुष्टि शनिवार को हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 3323 हो चुकी है, वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71 हो गई है। शनिवार को 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि अब तक 1826 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सेहतपुर में निवासी 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि की। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 71 हो गई है। शनिवार को जिले में हुई मौत के साथ ही अन्य सभी संक्रमितों की मौत का कारण कोरोना को नहीं माना जा रहा। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का स्पष्ट कहना है कि जिले में अब तक कोई भी मौत कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई है। सभी मौतों का कारण अन्य बीमारियां रहीं। हालांकि अब तक मरे सभी संक्रमित दीर्घकालीन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के बावजूद जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। संक्रमण के बाद ही सभी जिंदगी की लड़ाई हार गए लेकिन जिला स्तर पर अधिकारी इस बात की आधिकारिक पुष्टि से इंकार कर रहे हैं। बीते दस दिन से लगातार संक्रमण के मामले ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ क्षेत्र से संबंधित रहे। शनिवार को भी सभी 191 मामलों की पुष्टि इन इलाकों से ही की गई। जिले में 1426 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 514 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं 912 संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। फिलहाल सौ मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 20 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
वर्जन-
शनिवार को 191 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। कोरोना से स्पष्ट मौत का कोई मामला नहीं मिला है। अब तक 71 संक्रमितों की मौत हुई है, सभी दूसरी बीमारियों से ग्रस्त थे। इस कारण मौत हुई। अब तक 22367 संदिग्धों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 699 की रिपोर्ट आना बाकी है। - डॉ. रामभगत, कोरोना नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी