फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   19 government schools of the district will be rejuvenated with Rs 46 crore

Faridabad News: 46 करोड़ से जिले के 19 राजकीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
19 government schools of the district will be rejuvenated with Rs 46 crore
- कमरे, शौचालय, पानी की टंकी और बैठने के लिए बनाई जाएगी डेस्क, प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के 19 राजकीय विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसपर तकरीबन 46 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इससे कमरे, शौचालय, पानी की टंकी और विद्यार्थियों के बैठने के लिए आधुनिक डेस्क बनाई जाएगी। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इनके लिए माध्यमिक, वरिष्ठ, उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।
जिले के करीब 19 राजकीय विद्यालयों की दशा खराब है। इन स्कूलों में कमरे, शौचालय, टंकी मरम्मत या रिपेयरिंग से लेकर चहारदीवारी का काम लंबित है, उन्हें पूरा करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, कुछ स्कूलों में कमरे भी बनाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ राजकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एनआईटी पांच, अजरौदा सहित कई विद्यालयों में भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है की मूलभूत सुविधाओं के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को करीब 25 लाख रुपये मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन



कमेटी रखेंगी नजर
समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता और अन्य अधिकारियों की तकनीकी मार्गदर्शन में विकास कार्य कराएं जाएंगे। इसको लेकर स्कूल में कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसको भवन निर्माण समिति का नाम दिया जाएगा। मॉनिटरिंग कमेटी में जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के यूथ को-ऑर्डिनेटर, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, गांव के सरपंच तथा एसएमसी के सदस्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



वर्जन

जिले के 19 स्कूलों की पहचान की गई है। इनमें मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है। इसपर तकरीबन 46 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी।- सुनील कुमार, अभियंता, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed