फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   182 newly infected in the district, 228 are healthy

182 नए संक्रमित, 228 हुए स्वस्थ

Sat, 12 Dec 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
182 newly infected in the district, 228 are healthy
फरीदाबाद। कोरोना मामलों में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को जिले में 182 नए मरीजों की पहचान की गई। इस दौरान 228 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों की संख्या भी महज 201 रही। हालांकि दो मरीजों की इस दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों के मरने की पुष्टि की है। अब तक जिले में 385 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 43 हजार 734 हो चुकी है। इसमें से 42 हजार 189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में केवल 1160 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 201 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 959 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय 32 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसमें से सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 20 हजार 734 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2105 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1478 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में 3 लाख 73 हजार 227 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed