फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   182 new corona infected in faridabad

182 नए मामले, चार की मौत

Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
182 new corona infected in faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 182 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, चार उपचाराधीन मरीजों की मौत हो गई। इसी दौरान 243 लोगों ने कोरोना को मात दी। मामलों में गिरावट बेशक दर्ज हो रही हो लेकिन 0.8 प्रतिशत पर स्थिर मृत्यु दर लगातार चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के कारण चार मरीजों की मौत हो गई। सैनिक कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय पुरुष, भीकम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शख्स, सेक्टर-23 निवासी 63 वर्षीय संक्रमित सहित सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना निवासी 85 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 380 पर पहुंच चुका है। बीते कई दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हजार 341 हो गई है। इसमें से 41 हजार 629 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 1332 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 238 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 1094 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में भर्ती 29 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से सात मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 96 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 2810 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1405 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed