{"_id":"5c7431f1bdec22270f4fdbc7","slug":"181551118833-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती अखाड़ा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती अखाड़ा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित राज्य खेल परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी दंगल प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता का आरंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ भूपेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को जीत-हार की नहीं खेल भावना से कुश्ती लड़ने की सीख दी। प्रतियोगिता में फरीदाबाद सहित गुरुग्राम, मेवात, जींद, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, रोहतक, सोनीपत आदि जिलों से पहलवान ताल ठोंक रहे हैं। पहले दिन अंडर-17 आयु वर्ग के पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती कोच विचित्र दहिया ने बताया कि 48 किलो भार वर्ग में सोनीपत के चिराग ने रेवाड़ी के करण सिंह को पटखनी दे मैदान जीता, तीसरे स्थान पर चरखी दादरी के विकास और चौथे पर गुरुग्राम के मनदीप रहे। 41 से 45 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के सलीम ने भिवानी के तरुण को मात देकर पहला स्थान हासिल किया। जींद से यशवीर और हिसार से यशपाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 51 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के अमित प्रथम रहे दूसरा स्थान रोहतक के सोनू ने हासिल किया। कुरुक्षेत्र के अजयपाल और सोनीपत के अक्ष को तीसरा स्थान मिला। 55 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के मिंटू ने महेंद्रगढ़ के सौरभ को हरा बाजी जीती। रेवाड़ी के सूरज और जींद के अजय कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 60 किलो भारवर्ग में हिसार से अमित ने पहला स्थान पाया। मेवात से नीरेंद्र को दूसरा स्थान मिला। सिरसा से विनय और सोनीपत से दीपक को तीसरा स्थान मिला। 65 किलोग्राम भारवर्ग में चरखी दादरी से सुजीत जीते।