फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तैयारी के अंतिम रूप में सूरजकुंड मेला

तैयारी के अंतिम रूप में सूरजकुंड मेला

Mon, 28 Jan 2019 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
तैयारी के अंतिम रूप में सूरजकुंड मेला
तैयारी के अंतिम रूप में सूरजकुंड मेला
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मेला शुरू होने में अब तीन दिन शेष हैं। ऐसे में मेला परिसर को सजाने संवारने का काम जोरशोर से चल रहा है। मेले में रंगत दिखाई देने लगी है। थीम स्टेट महाराष्ट्र के अपना घर महाराष्ट्र वाड़ा को दो मंजिला बनाया गया है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ का किला भी बनकर तैयार हो चुका है और कलाकार उसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 जनवरी तक सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे।
आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में चौपाल के सामने पहाड़ी पर बनाए गए छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ किला मेले में आने वाले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। महाराष्ट्र से इंजीनियर विनोद कुमार ने बताया कि करीब 50 फीट ऊपर पहाड़ी पर बनाए किले के प्रतिरूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासन पर बैठी हुई प्रतिमा भी लगाई जाएगी और उनके सिर पर मेघ डंबरी (छत्र) भी बनाई जाएगी। किले में विशाल तोप भी रखी जाएगी। किला देखने जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। दर्शक एक तरफ से सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंचेंगे तो उन्हें सामने शिवाजी महाराज का दरबार दिखाई देगा। किला घूमकर वह दूसरी तरफ से नीचे उतरेंगे। किले का प्रतिरूप लगभग बनकर तैयार हो गया और कारीगर उसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसी तरह महाराष्ट्र का अपना घर भी बनकर तैयार है। पहली बार मेले में थीम स्टेट के अपना घर को दो मंजिला बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सेल्फी प्वाइंट बढ़ाए गए
सेल्फी के क्रेज को देखते हुए मेला परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बढ़ाए गए हैं। शिवाजी महाराज के किले में भी सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा चौपाल के पास ओपन एरिया सहित कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दर्शक मेले में सेल्फी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी वस्तुओं को किया जा रहा जीवंत
मेले की साज-सज्जा में पुरानी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक पुराने टैंपों को सजाकर हरियाणा के अपने घर के पास रखा गया है। इसी तरह महाराष्ट्र की तीन मूर्ति के पास छकड़ा गाड़ी को रखा गया है। हरियाणा के अपना घर में बड़ी सी चारपाई सजाई गई है। इससे मेले में ग्रामीण स्वरूप भी उभर का आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed