{"_id":"5bf2aba8bdec221a020c614c","slug":"181542630312-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर पर मिली नवजात, अस्पताल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर पर मिली नवजात, अस्पताल भर्ती
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कूड़े के ढेर पर मिली नवजात, अस्पताल भर्ती
फरीदाबाद। खून से लथपथ एक नवजात बच्ची सोमवार को कूड़े के ढेर में लोगों को दिखाई दी। उसके नाल से लगातार खून रिस रहा था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बीके सिविल अस्पताल की डॉ. मेधा का कहना है कि नवजात की हालत काफी नाजुक है।
पर्वतिया कॉलोनी के चाचा चौक निवासी सुभाष ने बताया कि उनके पड़ोस में खाली पड़े एक मैदान में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सोमवार सुबह नवजात वहीं पड़ी मिली। कूड़े के ढेर पर बच्ची पेट के बल पड़ी हुई थी। एक अन्य महिला कुंदन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बच्ची को दूध पिलाने की भी कोशिश की, लेकिन कूड़े पर फेंके जाने के कारण नवजात को सांस तक नहीं आ रहा था। पर्वतिया कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेधा ने बताया कि सर्दी के कारण नवजात को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल के नीकू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में दाखिल कर बच्ची को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। उनका कहना है कि बच्ची का वजन करीब 2 किलोग्राम है। सर्दी और गंदगी के कारण वह निमोनिया और संक्रमण की चपेट में है। ऐसे में दो दिन तक जान का जोखिम बना हुआ है।