{"_id":"6a6a501725f1cd6109059936","slug":"181-lakh-rupees-withdrawn-from-three-bank-accounts-without-otp-four-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76127-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन बैंक खातों से बिना ओटीपी के 1.81 लाख उड़ाए, चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन बैंक खातों से बिना ओटीपी के 1.81 लाख उड़ाए, चार धरे
विज्ञापन
नकद और दो मोबाइल फोन बरामद, टेलीग्राम के जरिये ठगों तक पहुंचाया गया था बैंक खाता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला निवासी व्यक्ति के तीन बैंक खातों से बिना ओटीपी के 1.81 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.20 लाख और वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि चार जून 2026 को उनकी जानकारी और सहमति के बिना तीन अलग-अलग बैंक खातों से तीन लेनदेन के माध्यम से कुल 1,81,800 निकाल लिए गए। इस दौरान उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी भी प्राप्त नहीं हुआ। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों, बैंक लेनदेन और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी नीलू कुशवाह व कल्लू कुशवाह व उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी मुकेश कुशवाह और निशांक शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि कल्लू ने अपना बैंक खाता नीलू को दिया था। इसके बाद यह खाता मुकेश के जरिये निशांक तक पहुंचा। निशांक ने टेलीग्राम के माध्यम से बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।