फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 posts will be recruited under the National Health Mission

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 18 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
18 posts will be recruited under the National Health Mission
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 पदों पर भर्ती निकाली हैं। सभी भर्ती कॉन्ट्रेक्ट आधार पर होंगी। आवेदकों को 10 मार्च तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करने होंगे। वहीं इसके लिए आवेदक को लिखित व कंप्यूटर टेस्ट पास करना होगा। जिले के मूल नागरिक को भर्ती में 20 अंक का वेटेज (अंक भार) दिया जाएगा। साझात्कार केवल पांच अंक के लिए होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि भर्ती योग्यता के आधार पर होंगी। आवेदन के लिए जिन पदों की रिक्तियां दिखाई गई हैं, उनमें रेडियोलॉजिस्ट, मेडिकल अधिकारी (एमओ, मेडिकल अधिकारी यूपीएससी (शहरी स्वास्थ्य केंद्र), एनस्थीसिया विशेषज्ञ, कान-नाक-गला विशेषज्ञ, मेडिसिन कंसल्टेंट, स्टाफ नर्स (बीएससी नर्सिंग या जीएनएम) प्रसव केंद्र व गैर प्रसव केंद्र के लिए, स्टाफ नर्स (एनसीडी), स्टाफ नर्स मेडिकल अधिकारी (आयुष), आयुष फार्मासिस्ट, एएनएम (ग्रामीण तबके के लिए) आदि। इस तरह से कुल 18 पदों पर यह भर्ती निकाली गई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

--
जिला स्वास्थ्य विभाग ने 18 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदक 10 मार्च तक अपना फॉर्म सिविल सर्जन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रमेश, एनएचएम नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed