फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   177 new corona infected in faridabad distt today

जिले में सामने आए कोरोना के 177 नए मरीज

Sun, 18 Oct 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
177 new corona infected in faridabad distt today
फरीदाबाद। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 177 नए मरीज मिले हैं। इसी दौरान 152 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 22684 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 238 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 906 हो गई है। 269 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शेष 637 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 28 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इनमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के मामलों का प्रभाव रिकवरी रेट पर नहीं है। रिकवरी रेट 95 फीसदी बना हुआ है। मामले अब भी 102 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। जिले में स क्रिय मरीज अब केवल 3.9 फीसदी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 227182 सैंपल लिए हैं। इनमें से 298 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 12621 सैंपल लिए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed