{"_id":"688a72ec25aeaff7e10e315f","slug":"1736-candidates-did-not-appear-for-the-teacher-eligibility-test-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48227-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1736 अभ्यर्थियों ने नहीं दी अध्यापक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1736 अभ्यर्थियों ने नहीं दी अध्यापक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर हुई लेवल-तीन की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। दूसरी पाली में आयोजित लेवल-तीन की परीक्षा 23 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए 6,945 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1736 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी जबकि 5209 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को लेवल-II और लेवल-I की परीक्षा होगी।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले तीन चरणों में अभ्यर्थियों की जांच की गई । दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। निर्देश का पालना करते हुए सेंटर में 12 बजे से प्रवेश की स्वीकृति दे दी गई थी। करीब एक घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
वर्जन
बुधवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण हो गई। परीक्षा में कई अभ्यार्थियों ने हिस्सा नहीं लिया। बृहस्पतिवार को भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी।