फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अन्ना के समर्थन में किसानों का आमरण अनशन जारी

अन्ना के समर्थन में किसानों का आमरण अनशन जारी

Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
अन्ना के समर्थन में किसानों का आमरण अनशन जारी
आमरण अनशन पर बैठे अभिमन्यु कोहाड़ का स्वास्थ्य बिगड़ा
विज्ञापन


फरीदाबाद। अन्ना हजारे के समर्थन में सेक्टर 16ए में आमरण अनशन पर बैठे युवा किसान अभिमन्यु कोहाड़ का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। शुक्रवार शाम तक उनका रक्तचाप सामान्य से कम हो चुका था और रक्त शर्करा की मात्रा चिंताजनक स्तर तक हो चुकी थी। आंदोलन को विस्तार देने के लिए राष्ट्रीय किसान महासंघ रविवार को बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रहा है।
समाजसेवी अन्ना हजारे के आमरण अनशन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान महासंघ की ओर से सेक्टर 16 स्थित अनाज मंडी में 30 जनवरी से धरना दिया जा रहा है। धरने में महासंघ के राष्ट्रीय समन्वयक और प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को उनको समर्थन देने टीम अन्ना के राष्ट्रवादी प्रवक्ता मौलाना कल्बे रुशैद रिजवी भी पहुंचे। उन्होंने अभिमन्यु और उनके साथ धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि लोकपाल, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, फल, सब्जी, दूध का एमएसपी निर्धारण और किसानों को पेंशन दिए जाने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के समन्वयक अक्षय नरवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम खेड़ीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक आए थे। जांच में अभिमन्यु का रक्तचाप 100/70 पाया गया और रक्तशर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर 62मिलीग्राम/प्रति डेसीलीटर दर्ज किया गया, सामान्य मनुष्य में रक्तशर्करा न्यूनतम 110 और अधिकतम 140 मिग्रा प्रति डेेसीलीटर होती है। न्यूनतम मात्रा से कम होने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है और शरीर को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे अभिमन्यु ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए रविवार को दोपहर बारह बजे धरना स्थल पर बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जनसभा में आसपास के किसान, छात्र और जागरूक जनता शामिल होगी। अनशन में किसान अशोक दनोदा, तनवीर कश्मीर, हामिद मलिक कश्मीर, नरेंद्र आर्य बीकानेर, मौलाना कल्बे रुशैद रिजवी दिल्ली, चौधरी धीरज राणा सहित कई राज्यों के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed