{"_id":"5bf2a338bdec22699f1278d6","slug":"171542628152-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पंचकूला टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पंचकूला टीम रवाना
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पंचकूला टीम रवाना
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को फरीदाबाद की टीम पंचकूला रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें फरीदाबाद के 25 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। शहर के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की गई है।
जिला खेल विभाग के जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि अंडर-9 आयुवर्ग की टीम में सागरदीप, प्रत्यक्ष, नवनीत, आदित्य और रिषभ को शामिल किया गया है। अंडर-11 आयुवर्ग में बादल राज, पवन, बादल पासवान, मनीष और रामवीर को स्थान दिया गया। अंडर-13 वर्ग में रितिक, प्रेमराज, मोहित, देव मेहरा और आदर्श भाटी को टीम में शामिल किया गया। अंडर-15 वर्ग में विशाल रावत, मनीष रावत, बादल ठाकुर, सुरेंदर और सुमित का चयन हुआ है। इसी तरह अंडर-17 वर्ग में धनराज, परवेश सिंह, कुनाल, राजा और अश्विन शर्मा को स्थान दिया गया है। ब्यूरो