फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   17 new corona cases found in faridabad in last 24 hours

फरीदाबाद : 24 घंटे में सबसे अधिक 17 मामलों की पुष्टि

Thu, 14 May 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
17 new corona cases found in faridabad in last 24 hours
कोरोना संक्रमण के मामलों ने बृहस्पतिवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिले में 24 घंटे के अंदर 17 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 137 हो चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमण के नए 17 मामलों में एक वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे को बुखार होने पर डॉक्टरों ने कोविड-19 की जांच कराई। जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल बच्चे को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन के 40 वर्षीय कांस्टेबल में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सेक्टर-10 निवासी 41 वर्षीय गृहणी में संक्रमण के बारे में पता चला है। महिला के परिवारजन सब्जी विक्रेता हैं। अन्य तीन मामले सेक्टर- 62 से हैं। संबंधित इलाके से पांच दिन पहले ही एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब उस व्यक्ति की 40 वर्षीय पत्नी और 17 व 15 साल की दो बेटियां भी कोरोना संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी तीन लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह तीनों महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित जमात में शामिल हुए थे। एनआईटी-5 निवासी 26 वर्षीय एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित बेटी को दिल्ली के कलावती अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था। बल्लभगढ़ की शिव शारदा कालोनी निवासी 17 वर्षीय युवती में भी संक्रमित मिली है। सेक्टर-8 सिही गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं, दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे गांव तिलपत से 42 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डबुआ कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि की है। दो मिल्हाड कॉलोनी से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक 50 वर्षीय व्यक्ति है और दूसरी 25 वर्षीय महिला है। एनआईटी-1 बी ब्लॉक के 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गांव प्लाया निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। संक्रमित अहमदाबाद से घूम कर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोग संक्रमित स्वस्थ हुए
कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार लोगों ने संक्रमण को मात दी। अब तक कुल 133 संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। चार मरीजों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी, 72 फिलहाल उपचाराधीन हैं। इसमें से पांच संक्रमितों को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है।

नए मामले नए इलाकों से संबंधित
संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ कंटेनमेंट जोन का विस्तार भी हो सकता है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 17 नए मामलों की पुष्टि की गई। इसमें ऐसे क्षेत्रों से भी मामलों की पुष्टि हुई है जहां अब तक संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला था। इसमें एनआईटी क्षेत्र स्थित मुल्ला होटल के समीप आदर्श कॉलोनी निवासी एक वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। यह जिले में संक्रमण का सबसे कम उम्र का मामला है। इसी तरह सेक्टर-10 स्थित हुड्डा मार्केट में भी 41 वर्षीय गृहणी संक्रमित मिली है। इस क्षेत्र में भी संक्रमण का कोई मामला पहले नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed