फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   17 lakh patients were treated at BK Hospital in two and a half years.

Faridabad News: बीके अस्पताल में ढाई सालों में 17 लाख मरीज का हुआ उपचार

Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
17 lakh patients were treated at BK Hospital in two and a half years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। औद्योगिक नगरी के बीके अस्पताल में हर साल मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले ढाई साल में करीब 16 लाख 13 हजार मरीजों ने अस्पताल की ओपीडी में उपचार करवाया है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज जनरल मेडिसिन के पाए गए हैं।
बल्लभगढ़ के रहने वाले मोहित सिंह की ओर से स्वास्थ्य विभाग से ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी लेने के लिए आरटीआई लगाई गई थी। आरटीआई में दिए गए जवाब के अनुसार साल 2023 में 5 लाख 99 हजार 55 मरीजों ने उपचार लिया। वहीं साल 2024 में यह संख्या बढ़कर 6 लाख 38 हजार 653 हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं इस साल 2025 की बात करें तो जनवरी से लेकर जुलाई 3 लाख 75 हजार 834 मरीज ने उपचार लिया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सामान्य मेडिसिन के रहे मरीज
आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में 1 लाख 24 हजार 586 मरीज ने उपचार लिया है। वहीं साल 2024 में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 666 हो गई है। इसके अलावा अगर साल 2025 की बात करें कि जुलाई तक 82 हजार 262 मरीज ने उपचार लिया है। ढाई साल में 3 लाख 39 हजार 514 जनरल मेडिसिन के डॉक्टर से उपचार लिया है। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास 2023 से लेकर जुलाई 2025 तक 1 लाख 35 हजार 802 मरीज ने उपचार लिया है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से ढाई साल में करीब 80 हजार मरीजों में उपचार लिया हैं। वहीं अगर चर्म रोग विशेषज्ञ की बात करें तो इस डॉक्टर से भी एक लाख से अधिक मरीजों में उपचार लिया है। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ से साल 2023 में एक लाख से अधिक महिलाओं ने उपचार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed