फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   17 candidates selected in the employment fair

Faridabad News: रोजगार मेले में 17 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 19 Mar 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
17 candidates selected in the employment fair
फिरोजपुर झिरका। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फिरोजपुर झिरका में बुधवार को रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे टेनेको ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बावल तथा टोयोटा बोसाकू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बावल (रेवाड़ी) ने भाग लिया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस मेले में कुल 26 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 17 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने बताया कि संस्थान के लिए यह एक सराहनीय उपलब्धि है तथा प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा अन्य अभ्यर्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed