{"_id":"5c4751b4bdec22739d5370bf","slug":"161548177844-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में फंसी कार सवारों को पुलिस ने रस्से की मदद से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में फंसी कार सवारों को पुलिस ने रस्से की मदद से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास में फंसी कार को पुलिस ने निकाला
फरीदाबाद। बरसात के कारण एक बार फिर ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। ग्रीन फील्ड अंडरपास में पानी भर से उसमें दो कारें डूब गई। इस दौरान समय रहते पुलिस ने रस्सों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाल लिया।
सोमवार आधी रात के बाद से हो रही झमाझम बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में भी बारिश का पानी भर गया। पानी भरे होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएचपीसी चौक की तरफ से आए दो कार चालकों ने उसे पार करने का प्रयास किया। मगर अंडरपास के बीचोंबीच पहुंचते ही कार डूब गई और उसमें पानी भरने लगा। चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया सूचना मिलने पर उनके साथ एएसआई महावीर, विकास कुमार और सुरेंदर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार चार लोगों को रस्से की मदद से बाहर सुरक्षित निकाला। इससे पहले भी कई बार कारें अंडरपास में जमा बरसाती पानी में फंस चुकी हैं। ब्यूरो