फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चार स्कूली बच्चे घायल

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चार स्कूली बच्चे घायल

Fri, 04 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चार स्कूली बच्चे घायल
छात्रों से भरा ऑटो पलटा, चार घायल
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-2-3 चौक पर शुक्रवार सुबह छात्रों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में 16 बच्चे सवार थे। ऑटो पलटने से उसमें बैठे चार बच्चे घायल हो गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। चिकित्सा जांच में डॉक्टर ने चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सभी बच्चे केंद्रीय विद्यालय के थे।
न्यू जनता कालोनी में रहने वाला सोनू केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अपने ऑटो में लाता ले जाता है। शुक्रवार को भी सोनू बच्चों को ऑटो में बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे बैठे हुए थे और ऑटो की गति भी काफी तेज थी। ऑटो की गति तेज होने के कारण एनआईटी-2-3 के पास अचानक वह अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। यह देख चौक पर मौजूद लोग बच्चों को ऑटो के नीचे से निकालने के लिए दौड़े। बच्चों को निकालने के बाद उनके अभिभावकों को जानकारी दी गई। ऑटो पलटने से तनिष्क, मनीष, मयंक और मिलन को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों को सिर और हाथ में चोट आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने सोनू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


केवी ने जारी की एडवाइजरी
शुक्रवार को हुए हादसे के बाद केंद्रीय विद्यालय (केवी) नंबर एक व दो ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लिखा गया है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले आटो चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को अभिभावक प्राथमिकता पर ले। बच्चों के स्कूल से आने और जाने के लिए अभिभावक सुनिश्चित व्यवस्था करे। संभव हो वे खुद ही उन्हें छोड़ने और लेने आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed