{"_id":"5aad55554f1c1b71778b5ff9","slug":"161521309013-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासिक समीक्षा में फिर से पास हुआ बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासिक समीक्षा में फिर से पास हुआ बाल सुधार गृह
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया
फरीदाबाद। बाल सुधार गृह में जेजे बोर्ड के न्यायधीश राजीव कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। न्यायाधीश राजीव ने शनिवार दोपहर 3 बजे सुधार गृह का निरीक्षण किया। किशोरों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता के साथ सुधार गृह सफाई व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण में सुधार गृह अधीक्षक दिनेश यादव को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सराहा गया।
निरीक्षण के वक्त सुधार गृह में 74 किशोर मौजूद रहे। सभी किशोरों से न्यायाधीश ने केस संबंधी जिज्ञासा का भी जवाब दिया। भविष्य मार्गदर्शन को लेकर भी किशोरों के साथ चर्चा की गई। बाल सुधार गृह अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि हर महीने सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया जाता है। पिछले महीने भी जेजे बोर्ड पलवल के सदस्य श्रवन कुमार ने बाल सुधार गृह की सराहना की थी। इस बार भी सुधार गृह के बेहतर प्रदर्शनों पर अच्छा परिणाम ही सामने आया है। बाल सुधार गृह में इस वक्त कई किशोर बोर्ड परीक्षाएं भी दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा पर भी किशोरों को बेहतर जिंदगी के लिए प्रेरित किया गया। बाल सुधार गृह में इस वक्त प्रदेश के पांच जिलों के किशोरों को सुधार की अपेक्षा से रखा गया है।