फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Travelers left helpless on Raksha Bandhan

Faridabad News: रक्षाबंधन पर बे-बस हुए यात्री

Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Travelers left helpless on Raksha Bandhan
बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।
बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार, छतों पर बैठक सफर करना बना मजबूरी
विज्ञापन

भीड़ के आगे व्यवस्था ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर से निकली बहनों के साथ-साथ बाकी यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डों से लेकर मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। बसों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्री जान जोखिम में डालकर छतों पर बैठकर सफर करते दिखाई दिए।
वहीं कुछ लोग बसों के गेट पर लटककर यात्रा करने को मजबूर रहे। सबसे अधिक परेशानी भरतपुर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों को हुई। भीड़ से फैली अव्यवस्था से बहनों में मुफ्त बस सेवा की खुशी भी काफूर हो गई। पहले बस में सवार होने की जद्दोजहद तो उसके बाद खड़े होकर सफर करने से महिला यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त बसों के इंतजाम करने और यात्रियों को परेशानी नहीं होने देने का दावा किया था, लेकिन त्योहार के दिन व्यवस्थाएं भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुईं। बल्लभगढ़ बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। बस के आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच जाती। कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनती रही। बस अड्डे से बस निकलते ही पीछे छूटे यात्री अगली बस का इंतजार करते नजर आए। भरतपुर जाने वाली बहनों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। राजस्थान रोडवेज और यूपी रोडवेज की बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं अपने सामान के साथ बस अड्डे पर इधर-उधर भटकती दिखाई दीं। आगरा रूट पर चलने वाली कुछ निजी बसों में भी यात्रियों की भीड़ का ऐसा दबाव रहा कि लोग छत पर बैठकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
दो किलोमीटर के 250 रुपये चुकाने पड़े
रक्षाबंधन के मौके पर भीड़ का असर कैब और बाइक टैक्सी के किराये पर भी पड़ा। एनआईटी-पांच से बाटा चौक मेट्रो स्टेशन की करीब दो किलोमीटर दूरी के लिए यात्रियों को 250 रुपये तक चुकाने पड़े। वहीं ओल्ड फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर तक बाइक से जाने के लिए 130 से 150 रुपये तक किराया देना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के दिन मजबूरी का फायदा उठाते हुए निजी वाहन चालकों ने सामान्य दिनों से कई गुना अधिक किराया वसूला।
------
मेट्रो-ट्रेनों में भी रही यात्रियों की भीड़: रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए मेट्रो का सहारा लिया। मेट्रो में बढ़ती भीड़ के कारण कई यात्रियों ने रेलवे का विकल्प चुना। इससे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली। दिल्ली और पलवल की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों का दबाव रहा।
शहर में बस संचालन व्यवस्था प्रभावित होने का असर भी मेट्रो और ट्रेन पर दिखाई दिया। कई रूटों पर बसों की संख्या कम रहने और बसों के लिए यात्रियों को अधिक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में रक्षाबंधन पर सफर करने वाले लोगों ने मेट्रो और रेलवे का सहारा लिया। बसों की सीमित उपलब्धता के कारण मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव और बढ़ गया। नीलम चौक, अजरौंदा और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक यात्री दिखाई दिए। परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों की संख्या भी अधिक रही। काफी संख्या में यात्रियों को मेट्रो में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
-----------------
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए दिल्ली जा रही हूं। मेट्रो स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी भीड़ थी, लेकिन त्योहार के कारण ऐसी भीड़ की उम्मीद थी।- रजनी, सेक्टर-15 निवासी
--
परिवार के साथ पलवल जाना था। मेट्रो में भीड़ अधिक होने के कारण रेलवे से जाने का फैसला किया। रेलवे स्टेशन पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक रही। - अमित, एनआईटी निवासी
----
रक्षाबंधन के कारण सुबह से ही मेट्रो में भीड़ दिखाई दे रही थी। परिवार के साथ यात्रा करने में थोड़ा अधिक समय लगा, लेकिन सफर सुविधाजनक रहा। - पूजा, ओल्ड फरीदाबाद निवासी
-----
त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। इसी वजह से मेट्रो और रेलवे दोनों जगह यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ी हुई दिखाई दी। - राहुल, सेक्टर-21 निवासी

------------
अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की सुविधा पर नजर

रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार को यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों का दबाव देखने को मिला। यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था पर कर्मचारियों की ओर से लगातार नजर रखी गई। - बीएस भंडारी, अधीक्षक, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
---
रक्षाबंधन के कारण कई मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। बसों के संचालन के दौरान यात्रियों की संख्या और रूट की स्थिति पर नजर रखी गई। उपलब्ध बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। - जयपाल राठी, ड्यूटी इंस्पेक्टर,हरियाणा रोडवेज

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। स्त्रोत- अमर उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed