फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 lakh blown from the account of retired bank officer

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के खाते से उड़ाए 15 लाख

Fri, 04 Mar 2022 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
15 lakh blown from the account of retired bank officer
फरीदाबाद। सेक्टर-91 निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने पैसे किडनी डायलिसिस कराने के लिए रखी थी। उनकी डायलिसिस हर दूसरे दिन होती है। ऐसे में पैसे निकलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल साइबर थाना की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार सिन्हा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से सेवानिवृत्त हैं। वह किडनी की बीमारी से भी पीड़ित हैं। पत्नी की मौत पिछले साल कोरोना काल में हो गई थी। शैलेन्द्र कुमार के बेटे नवनीत गौरव ने बताया कि 28 फरवरी की रात में पिता शैलेंद्र कुमार के मोबाइल फोन पर बैंक से ओटीपी आ रहे थे। उन्हें लगा कि देर रात बैंक अपने सर्वर को अपडेट करता है, इस वजह से ओटीपी आ रहे होंगे। नवनीत ने बताया कि उनके पिता ने नेट बैंकिंग की सेवा नहीं ले रखी है। ऐसे में उन्होंने रात को आए हुए मैसेज को नजरअंदाज कर दिया। फिर अगले दिन 29 फरवरी की सुबह में एटीएम में बैलेंस की जांच की तो सब ठीक था।
विज्ञापन

नवनीत ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पिता का फोन आया कि उसके खाते से तीन बार में 5-5 लाख रुपये की निकासी का मैसेज आया है। तुरंत वह घर पहुंचकर पूरी जानकारी ली और बैंक में फोन कर खाते को ब्लॉक कराया। पीड़ित के अनुसार साइबर ठगों ने उसके खाते से चार मिनट में 15 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed