फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 houses vandalized in Sainik Colony

Faridabad News: सैनिक काॅलोनी में 15 मकानों में तोड़फोड़

Sun, 13 Oct 2024 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
15 houses vandalized in Sainik Colony
मकानों में पीछे की खाली जगह पर बनाए बाथरूम और स्टोर रूम को तोड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित सैनिक कालोनी में शनिवार को नगर निगम के दस्ते ने 15 आवासीय मकानों में अवैध रूप से निर्माण कार्य तोड़े। इन मकानों में मकान मालिकों ने खाली जगहों को छोड़ने के बजाए अवैध रूप से बाथरूम और स्टोर रूम बना लिए थे। इस दौरान प्रतिराेध के बावजूद निगम के दस्ते ने बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उच्च न्यायालय की ओर आदेशों के अनुसार यह कार्रवाई करीब एक सप्ताह तक जारी रहेगी। उच्च न्यायालय के आदेशों पर नगर निगम की ओर से चुनावों के बाद मकानों में अवैध रूप से कराए गए अतिरिक्त निर्माण कार्यों पर कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को सेक्टर-49 स्थित करीब 15 मकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन से चार मंजिल बनाए गए मकानों में अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण कार्यों पर नगर निगम का पीला पंजा (जेसीबी) चला। निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर करीब एक सप्ताह तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सेक्टरों में जिन्होंने भी अपने मकानों में अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रखे हैं। वह स्वयं निर्माण कार्य तोड़ दें। यदि इसके बाद भी स्वयं मकानों को नहीं तोड़ा गया तो नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed