{"_id":"6a19dfe4d0e8c7caac0a6b44","slug":"15-bed-dialysis-centre-inaugurated-at-atal-bihari-vajpayee-medical-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71113-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 15 बेड के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 15 बेड के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहरों व निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 15 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। पीपीपी मोड पर स्थापित इस डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर किया।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि डायलिसिस जैसी गंभीर चिकित्सा सुविधा के लिए मरीजों को अब बड़े शहरों या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस सेंटर के शुरू होने से खासकर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार अटल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, एसएचओ गोपाल दास तथा चांदपुर के सरपंच भूरा प्रधान विशेष रूप से मौजूद रहे।