फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बारिश से खुला आसमान, कम हुआ प्रदूषण

बारिश से खुला आसमान, कम हुआ प्रदूषण

Thu, 15 Nov 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
बारिश से खुला आसमान, कम हुआ प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद। पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली है। बुधवार रात एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की साइट के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 घन मीटर दर्ज किया गया। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। यहां प्रदूषण का स्तर अक्सर सामान्य से दो से चार गुना तक अधिक रहता है। बुधवार रात 10 से 11 बजे तक हुई झमाझम बरसात से हवा में मौजूद प्रदूषित कण जमीन पर आ गए हैं। इससे शहर की हवा काफी साफ हो गई है। बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 का औसत स्तर 269 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। दिवाली के आसपास पीएम 2.5 का औसत स्तर 460 से अधिक पहुंच गया था।
विज्ञापन


मगर मंगलवार और बुधवार को हुई बरसात के बाद वह काफी कम हो गया है। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि बारिश के मौसम में प्रदूषित कण जमीन पर आ जाते हैं, जिससे हवा काफी साफ हो जाती है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में हवा और साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने प्रदूषण का हाल
तारीख पीएम 2.5 का स्तर
1 नवंबर 407
2 नवंबर 405
3 नवंबर 360
4 नवंबर 198
5 नवंबर 412
6 नवंबर 362
7 नवंबर 251
8 नवंबर 451
9 नवंबर 458
10 नवंबर 438
11 नवंबर 458
12 नवंबर 461
13 नवंबर 431
14 नवंबर 333
15 नवंबर 269

(पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed