फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   136 accused arrested in two days; 28 missing persons reunited with their families.

Faridabad News: दो दिन में 136 आरोपी गिरफ्तार, 28 गुमशुदा लोग परिजनों से मिले

Mon, 24 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
136 accused arrested in two days; 28 missing persons reunited with their families.
फरीदाबाद। अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का दो दिवसीय सप्ताहांत अभियान 22 और 23 अगस्त को चला। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न थाना, अपराध शाखा और विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनमें 38 उद्घोषित अपराधी और जमानत पर फरार आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 28 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, अभियान के दौरान शराब, नशीले पदार्थ, हथियार और जुआ गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 86 बोतल शराब और चार लीटर कच्ची शराब बरामद की हैं। इसके अलावा 520 ग्राम गांजा और दो देसी पिस्तौल भी बरामद किए गए। जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23,840 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed