{"_id":"5c76cc79bdec2273ed39c8ed","slug":"131551289465-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन जगह अवैध निर्माण तोड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन जगह अवैध निर्माण तोड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तीन जगह तोड़े गए अवैध निर्माण
औद्योगिक प्लॉट में अवैध रूप से बनाए जा रहे व्यवसायिक और आवासीय परिसरों पर की कार्रवाई
नगर योजनाकार टीम ने गांव कुरैशीपुर में तीन अवैध कॉलोनियों में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और जिला नगर योजनाकार ने बुधवार को कार्रवाई की। नगर निगम टीम ने मथुरा रोड स्थित ड्यूरेबल कंपनी में बनाई गई दुकानें और बड़खल फ्लाईओवर के पास काटी जा रही कालोनी में तोड़फोड़ की। जिला नगर योजनाकार टीम ने गांव कुरैशीपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई।
नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि मथुरा रोड स्थित ड्यूरेबल कंपनी का औद्योगिक प्लॉट है। नगर निगम की ओर से प्लॉट का सीएलयू नहीं किया गया और न ही इसके सबडिवीजन की स्वीकृति दी गई। बावजूद इसके कुछ लोगों ने औद्योगिक प्लॉट का अवैध रूप से सबडिवीजन कर उसमें दुकानें बना डालीं। निगमायुक्त अनीता यादव के आदेश पर बुधवार को अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को तोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि निगम प्रशासन ने ड्यूरेबल कंपनी के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की औपचारिकता की गई। तीन मंजिल की इमारत में सिर्फ दुकानों के शटर तोड़े गए स्थायी निर्माण नहीं गिराया गया।
इसके बाद टीम ने बड़खल फ्लाईओवर के पास औद्योगिक प्लॉट में अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी ने प्लॉट में निर्मित डीपीसी और सड़कें उखाड़ डालीं। ओमबीर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
गांव कुरैशीपुर में गिराईं तीन कॉलोनी
गांव कुरैशीपुर में करीब सात एकड़ राजस्व संपदा पर बनाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। डीटीपी टीम ने दो निर्माणाधीन मकान, एक रिहायशी मकान, एक औद्योगिक निर्माण और 50 डीपीसी, बाउंड्रीवाल ध्वस्त किए। डीटीपी नरेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र एवं नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनाधिकृत और अवैध इलाकों में जमीन नहीं खरीदें, अवैध निर्माण होने के कारण उन्हें कभी भी ढहाया जा सकता है।