{"_id":"5b9fa7bb867a557ea52f2c58","slug":"131537189819-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सुविधा केंद्र में चेंज के नाम पर उपभोक्ता से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सुविधा केंद्र में चेंज के नाम पर उपभोक्ता से ठगी
Updated Mon, 17 Sep 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी-सीवर का टैक्स जमा करने जा रहे हैं तो फुटकर लेकर जाएं
फरीदाबाद। नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पानी, सीवर टैक्स जमा करवाने जा रहे हों तो अपने साथ फुटकर रुपये भी लेते जाएं अन्यथा निगम कर्मी छुट्टे न होने का बहाना बनाकर पांच से दस रुपये रख लेंगे। सोमवार को डबुआ कॉलोनी से बिल जमा करवाने आए कई लोगों को निगम कर्मियों ने बकाया रुपये नहीं लौटाए और न ही बिल में उन्हें जोड़ा।
डबुआ कॉलोनी निवासी परेश कुमार सोमवार को पानी का बिल जमा करवाने नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचे थे। 387 रुपये के बिल के लिए उन्होंने क्लर्क को चार सौ रुपये दिए। क्लर्क ने 387 रुपये की रसीद काट दी लेकिन 17 रुपये नहीं लौटाए, मांगने पर बोला कि फुटकर रुपये नहीं हैं। उन्होंने विरोध किया लेकिन कर्मचारी फुुटकर नहीं होने का बहाना बनाता रहा। अंत में उन्हें 17 रुपये छोड़ने पड़े। ऐसा ही सेक्टर 23 निवासी निर्मला रानी के साथ हुआ। 344 रुपये बिल के लिए उनसे 350 रुपये लिए गए लेकिन बाकी धनराशि नहीं लौटाई गई। परेश और निर्मला रानी का आरोप है कि इन कर्मचारियों ने कई और लोगों के भी पांच से दस रुपये तक नहीं लौटाए। इन लोगों का कहना था कि जितनी धनराशि ली जा रही है बिल भी उतने का ही मिलना चाहिए ताकि बकाया धनराशि अगले बिल में एडजस्ट की जाए। निगम आयुक्त मो. शाईन का कहना था कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है फिर भी वह अपने स्तर से जांच कराएंगे, यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।