{"_id":"61b88fb194079808ff3e303c","slug":"13-companies-spreading-pollution-were-closed-air-quality-management-commission-took-action-faridabad-news-noi6211667117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : प्रदूषण फैला रहीं 13 कंपनियों को किया बंद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : प्रदूषण फैला रहीं 13 कंपनियों को किया बंद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने की कार्रवाई
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में प्रदूषण फैलाने वालों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सख्ती जारी है। सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की अनदेखी करने पर करीब 13 कंपनियों को बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्हें नोटिस दिया गया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अधिकारियों के अनुसार बंद की गई कंपनियों में से अधिकांश डाइंग यूनिट्स हैं। इन पर सीएक्यूएम की ओर से बीते दो से तीन दिन में कार्रवाई की गई है। कंपनी संचालकों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीएक्यूएम और एचएसपीसीबी की टीम औद्योगिक इकाइयों के साथ निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण कर रही है। इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी एवं ग्रेप के नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। जानकारी के अनुसार जिन 13 कंपनियों को बंद किए गए हैं, वहां ग्रेप के नियमों की अनदेखी की जा रही थी। आदेश के बावजूद फ्यूल से कंपनी को संचालित कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में इनमें औचक निरीक्षण किया गया था, जहां आदेशों की अवहेलना पाई गई। इसलिए इन्हें अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि सीएक्यूएम की ओर से कुछ ही दिनों के अंदर फरीदाबाद में चार और बल्लभगढ़ में करीब नौ कंपनियों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। लिहाजा इनपर नजर रखी जा रही है। टीम लगातार कंपनी में दौरा कर रही है और यह देख रही है कि प्रतिबंध के बावजूद कहीं कंपनी चल तो नहीं रही है। प्रतिबंध के बाद भी कोई कंपनी चलते हुए मिलेगी तो संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।