{"_id":"64fc0ce3e24e4db8130570a9","slug":"13-95-lakh-cheated-on-the-pretext-of-part-time-job-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: वीडियो लाइक करने पर पैसे देने का दिया झांसा, जालसाजों ने ठगे 13.95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: वीडियो लाइक करने पर पैसे देने का दिया झांसा, जालसाजों ने ठगे 13.95 लाख रुपये
Sat, 09 Sep 2023 11:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:43 AM IST
सार
पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से 13.95 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से 13.95 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी प्रिया ने बताया कि 20 जुलाई को उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज मिला। उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद नेहा नामक युवती का फोन आया और पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो लाइक करने पर पैसे मिलने की बात कही। जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया। जहां उन्हें निवेश के लिए कहा गया। शुरूआत में कुछ पैसे रिटर्न किए, उसके बाद उनको डबल रिटर्न के नाम पर निवेश कराते गए। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इन्वेस्ट करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन लेकर पैसे लगा दिए। इस तरह से 13.95 लाख रुपये इसमें लग गए।
विज्ञापन
पीडि़ता ने बताया कि पहले उसे 15 हजार देकर एक अध्यापक दिलवाया गया। इसके बाद टेलीग्राम लिंक पर तीन टास्क दिए गए। इसे पूरा करने के लिए पैसे लिए गए और कहा गया कि 30 फीसदी कमीशन के बाद पूरे पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद आरोपी बोले कि 20 लाख रुपये मिलेंगे। पैसे नहीं मिलने पर मैनेजर से बात की तो आरोपी बोला कि ये बहुत बड़ी रकम हैं, चैनल खाता खुलवाना होगा। इसके लिए छह लाख रुपये और लेगेंगे। इसके बाद भी पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 9400 रुपये ठगे
उधर, हरी नगर निवासी कारोबारी श्याम सुन्दर शुक्ला ने बताया कि सात सितंबर को किसी काम से नेहरु ग्राउंड आया था। जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया। यहां पर एक अंजान व्यक्ति भी पैसे निकाल रहा था। आरोपी ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने तीन बार में 9400 रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।