{"_id":"6841e54865949e48740aafd4","slug":"12th-pass-youth-from-rajasthan-was-selling-accounts-to-cyber-fraudsters-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44621-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजस्थान का 12वीं पास युवक साइबर ठगों को बेच रहा था खाते, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजस्थान का 12वीं पास युवक साइबर ठगों को बेच रहा था खाते, गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजस्थान के डीग का रहने वाला 12वीं पास आसिफ खान साइबर ठगों को बैंक खाते बेच रहा था। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने न्यूड वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अक्षय नामक युवक का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को दिया था। मामले में अक्षय सहित चार आरोपी इस केस में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
न्यूड वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 1.22 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सुभाष नगर निवासी व्यक्ति ने दी थी। कुछ दिन पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर रिकवेस्ट आई थी, जिसे एक्सेप्ट कर लिया। कुछ देर बाद उस आईडी से वीडियो कॉल आई और रिसीव की तो दूसरी ओर युवती कपड़े उतारने लगी। बाद में कॉल कट गई। कुछ देर बाद वीडियो शिकायतकर्ता को भेजी गई जिसे एडिट कर न्यूड बनाया गया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर शिकायतकर्ता के दोस्तों के पास कुछ फोटो भेज दिए गए। बाद में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कॉल की और रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।