फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12th class student had cheated dentist of Rs 31.30 lakh by posing as DSP

Faridabad News: बारहवीं के छात्र ने डीएसपी बनकर डेंटिस्ट से ठगे थे 31.30 लाख

Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
12th class student had cheated dentist of Rs 31.30 lakh by posing as DSP
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती की हत्या के केस में फंसाने की दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पहले लड़की के नाम की आईडी बनाकर डबुआ निवासी डेंटिस्ट से दोस्ती की। इसके बाद डीएसपी बनकर युवती की हत्या के केस में फंसाने का डर दिखाकर डेंटिस्ट से 31 लाख तीस हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है। मात्र चार महीने पहले ही इंस्टा आईडी बनाई थी। साइबर थाना एनआईटी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 2 मोबाइल, 3 सिम, डेबिट कार्ड व 105000 रुपये बरामद किए गए हैं।
आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार गोपाल गंज जिले के गांव कपुरचिक निवासी दिलशाद हुसैन उर्फ दिल्लू उर्फ कादर के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल गौतमबुद्धनगर के गांव सूरजपुर में परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

-
खुद ही बन गया लडकी, वार्डन और डीएसपी
डबुआ कालोनी निवासी डेंटिस्ट कमल के पास 2 सितंबर को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की लड़की की फ्रैंड रिक्वट भेजी। करीब 5-7 दिन चैट करने के बाद आरोपी ने बताया वह हॉस्टल में रहती है। इसके बाद अपना नंबर देकर कमल को बदरपुर बॉर्डर पर बुलाया। काफी देर तक खडे रहने के बाद भी आरोपी कमल से नहीं मिला। शाम को आरोपी ने हाॅस्टल का वार्डन बनकर कमल को फोन किया और कहा अंजली हॉस्टल से भाग गई है। वह तुमसे मिलने गई थी उसका मर्डर तूने मर्डर किया है। हत्या की बात किसी को नहीं बताने के नाम पर आरोपी ने डेंटिस्ट कमल से 20000 रुपये मांगे। अगले दिन आरोपी ने डीएसपी बनकर फोन किया और कहा अंजली का मर्डर तूने किया है। तुझे घर से उठा लेंगे और तुझे फांसी हो जायेगी। बचना चाहता है तो एक लाख दे दे। कमल ने अपने इंस्टाग्राम आईडी बदल ली। इसके बाद भी आरोपी ने धमकी भरे फोन करके उससे कुल 31.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पैसों की मांग बंद नहीं की। ठगी का अहसास होने पर पीडित ने केस दर्ज करा दिया। -
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने किया मामले का खुलासा
एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत की अगुआई में साइबर थाना एनआईटी प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पीएसआई अर्जुन सिंह, एएसआई भूपेन्द्र, हवलदार नरवीर सिंह, सिपाही संजय गौतम, युद्वबीर सिंह व महिला सिपाही प्रीती ने आरोपी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लडकी की आईडी की जांच शुरू की। कडी से कडी जोडकर आरोपी आरोपी को सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी पीएसआई अर्जुन सिंह ने बताया आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है। पहली बार ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने भाई की दो सिम का इस्तेमाल कर पीडित को फोन किया था। आरोपी का खुद का बैंक खाता नहीं होने के कारण अपनी मां के खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए थे। आरोपी के माता पिता मजदूरी करते हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed