फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12th class student dead in suspicious circumstances, suspected of murder

12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 11 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
12th class student dead in suspicious circumstances, suspected of murder
फरीदाबाद। न्यू भारत कॉलोनी निवासी 12वीं कक्षा के एक छात्र की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को देर रात छात्र ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल के पास घायल अवस्था में मिला था। मौके पर बाइक भी थी। पुलिस ने सड़क हादसा मानकर छात्र को पहले बीके अस्पताल में पहुंचाया, जहां से दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपांशु (17) के रूप में हुई है। वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीएवी स्कूल का छात्र था। परिजनों का कहना है कि दीपांशु की हत्या की गई है। शाम सात बजे तक परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। फिलहाल पुलिस सत्यता की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

मृतक दीपांशु के पिता मनीष कंठ ने बताया कि उसकी एक बेटी और बेटा था। दीपांशु डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। दीपांशु मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से हनुमान मंदिर गया था। रात 10 बजे तक मंदिर से नहीं लौटा तो परिजन चिंतित होने लगे। दीपांशु का मोबाइल भी बंद आ रहा था। मनीष कंठ के अनुसार उन्होंने खेड़ीपुल थाने से संपर्क किया, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक लड़के को अभी घायलावस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से भेजा गया है। इसके बाद सभी बीके अस्पताल पहुंचे। वहां दीपांशु को गंभीर हालत में पाया। बीके अस्पताल के चिकित्सक ने उसे दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी थी मारपीट की शिकायत
मनीष कंठ ने बताया कि दीपांशु जिस स्कूल में पढ़ता था, वहां उसकी पहले एक छात्र से मारपीट हो चुकी है। 10 फरवरी को दीपांशु को उसके साथ ही पढ़ने वाले एक छात्र ने मिलने के लिए बुलाया था जहां 10-12 लड़कों ने मिलकर पिटाई की थी। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। स्कूल प्रबंधक ने मारपीट करने के वाले आरोपी छात्र को स्कूल से निकाल दिया था। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने इस बाबत अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई में अव्वल और शांत स्वभाव का था
पीड़ित परिजन के अनुसार दीपांशु की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रहा थीं। वह काफी शांत स्वभाव का था। पढ़ाई में अव्वल था और उससे काफी उम्मीद थी। मनीष के अनुसार बाइक चलाना पसंद नहीं करता था, लेकिन मंगलवार रात वह क्यों बाइक लेकर चला गया। परिवार के लोगों ने उसे बाइक से मंदिर नहीं जाने की सलाह भी दी थी।

प्रथम दृष्टया दीपांशु की मौत बाइक फिसलने से हुई है। सूचना मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। बीते दिनों की मारपीट की जानकारी नहीं है। हत्या किए जाने की शिकायत अभी तक परिजनों ने नहीं दी है। शिकायत पर जांच होगी।
-इंस्पेक्टर अर्जुन देव, थाना प्रभारी, बीपीटीपी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed