{"_id":"66c8cac9823ed8ec260b56c1","slug":"125-lakh-devotees-will-come-to-see-kanha-in-iskcon-temple-on-janmashtami-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29628-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में कान्हा के दर्शन को आएंगे सवा लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में कान्हा के दर्शन को आएंगे सवा लाख श्रद्धालु
Fri, 23 Aug 2024 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
हेमलता रावत
फरीदाबाद। जिले के 100 से अधिक छोटे-बड़े मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कहीं झांकियां बनाने का सिलसिला चल रहा है तो कहीं मंदिरों को लाइटों से सजाने की तैयारी की जा रही है। कुछ मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया है। जन्माष्टमी पर खासकर शहर के सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष तैयारी चल रही है। यहां जन्माष्टमी के दिन कान्हा के दर्शन को सवा लाख श्रद्धालु आने की संभावना है।
26 अगस्त को जिले के छोटे-बड़े 100 से अधिक कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिरों की कमेटी की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। मंदिरों में आने वाले भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के साथ निजी सुरक्षाकर्मी को भी लगाया जाएगा। एनआईटी एक नंबर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि जन्माष्टमी पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं मंदिरों की सजावट करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा इस बार 25 फुट के झूले पर लड्डू गोपाल के भक्त झूला झुलाएंगे। वहीं, मथुरा और वृंदावन से झांकियां आ रही हैं जो कि भक्तों को आकर्षित करेंगी।
हाईड्रोलिक मशीन से आएंगे बाल गोपाल
मार्केट नंबर 1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिर में बनी मूर्तियों को नया स्वरूप दिया गया है। इस वर्ष नवनिर्मित शिव परिवार एवं नवग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस बार श्रीकृष्ण की मुरली पर राधा, राधा-कृष्ण झूला, वैष्णो देवी गुफा, शेर का मुंह, माखन चोर, भैंरो बाबा, भोले नाथ, खाटू श्याम, काली माता की झांकियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बाल गोपाल भक्तों को हाइड्रोलिक मशीन से आकर दर्शन देंगे।
विज्ञापन
सवा लाख भक्त करेंगे दर्शन
सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी समारोहों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर के अध्यक्ष गोपीस्वर दास ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में दर्शन के लिए लगभग 1.25 लाख भक्तों की उम्मीद कर रहे हैं। एक आध्यात्मिक वातावरण बनाने के लिए मंदिर ने 25 दिन पहले कृष्ण कथा (आध्यात्मिक प्रवचन) शुरू की है। इसके अलावा जन्माष्टमी से पहले लगभग 25,000 बच्चों की भागीदारी की उम्मीद में स्कूली बच्चों को आमंत्रित कर रहा है। यह पहल भारत की समृद्ध संस्कृति से उन्हें जोड़ने और अच्छे नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए की जा रही है। जन्मोत्सव के दिन कीर्तन (भक्ति गीत), नाटक आदि चलते रहेंगे। इन गतिविधियों में भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे भक्तों को भगवान की महिमा में डूबने का अवसर मिलेगा।
इन मंदिरों में रहेगी भीड़
मंदिरों में एनआईटी एक नंबर बी ब्लॉक सनातन धर्म हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-37 इस्कॉन मंदिर, एनआईटी तिकोना पार्क श्री वैष्णो देवी मंदिर, सिद्ध पीठ काली मंदिर, पांच नंबर तत्कालेश्वर मंदिर, सैनिक कॉलोनी शिव मंदिर, जवाहर कॉलोनी श्री राम मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद के पथवारी मंदिर, सेक्टर-16 गीता मंदिर, सेक्टर-हरि मंदिर, तिलपत सूरदास मंदिर, पल्ला सूरदास मंदिर, मवई सूरदास मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।