फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राजमार्ग पार कर रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

राजमार्ग पार कर रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Mon, 01 Oct 2018 09:00 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पार कर रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाईएमसीए चौक के पास सड़क पार कर रहे मां-बेटे को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटा कबाड़ बीनने का काम करते थे और तड़के करीब 5 बजे कबाड़ बीनने के लिए जा रहे थे। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
सेक्टर-7 थाना पुलिस के अनुसार, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के निकट बनी संजय नगर बस्ती में सलीम अपने परिवार के साथ झुग्गी बनाकर रहता है। इसका पूरा परिवार कबाडा़ बीनने का काम करता है। सोमवार तड़के करीब 5 बजे सलीम की पत्नी रेखा अपने 8 साल के बेेटे प्रिंस को लेकर कबाड़ बीनने के लिए निकली थी। मां-बेटे राजमार्ग पार कर सेक्टर-11 की ओर जा रहे थे, तभी राजमार्ग पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-सात थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के लिए उनकी तलाशी ली, मगर उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस पर पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में पता किया तो दोपहर को जाकर उनके परिजनों के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। सेक्टर-सात थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सलीम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में सरूरपुर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। संजय कॉलोनी चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई ईश्वर ने बताया कि रविवार रात को सरूरपुर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार याद राम कॉलोनी निवासी गणेश शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। गणेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस पर आसपड़ोस के लोग बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गणेश के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed