{"_id":"59ad752d4f1c1b46738b5114","slug":"121504539949-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड गवर्नर जांचने के नाम यातायात पुलिस की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड गवर्नर जांचने के नाम यातायात पुलिस की खानापूर्ति
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
स्पीड गवर्नर जांचने के नाम यातायात खाकी की खानापूर्ति
फरीदाबाद। स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगवाने के नाम पर हुई खानापूर्ति के बाद यातायात पुलिस भी खानापूर्ति में जुटा हुआ है। सोमवार से जारी जांच अभियान में यातायात पुलिस अधिकतर स्थानों पर निष्क्रिय नजर आई। अजरौंदा चौक से गुजरने वाली स्कूल बसों को रोका तक नहीं गया। हालांकि बीके चौक पर चालान काटकर महज औपचारिकता पूरी करने का काम किया गया। यातायात पुलिस ने दिनभर की कार्रवाई में महज एक वाहन को जब्त किया है। जबकि 51 वाहनों के चालान काटने की बात सामने आई है। यातायात पुलिस का यह अभियान 10 सितंबर तक चलेगा।
हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन बसों में स्पीड गवर्नर नहीं है, उन्हें जब्त किया जाए। परिवहन और पुलिस विभाग को 14 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। जिस तरह से यातायात पुलिस ने काम किया है, उस तरह से लग रहा है कि जांची गई स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगे हुए है। हालांकि हाइकोर्ट की सख्ती के बाद ही यातायात पुलिस ने अभियान चलाने का निर्णय लिया था। यातायात पुलिस दिनभर वाहन जब्त की कार्रवाई करने के बजाय चालान काटने तक सीमित रहे। बताया जा रहा है कि जिले की सड़कों पर करीब 450 स्कूल बस दौड़ती है। इनमें अधिकतर स्कूल बस विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
---
बीके चौक पर दिखी यातायात पुलिस की कार्रवाई
सोमवार को बीके चौैक पर यातायात पुलिस नजर आई। वह भी सिर्फ कुछ समय के लिए। उसके बाद यातायात पुलिस के किसी कर्मी ने वाहन को जांचने की जहमत नहीं उठाई। यहां पर करीब 25 चालान काटे गए। अन्य स्थान पर पुलिस निष्क्रिय नजर आई। उल्लेखनीय है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्कूल वाहनों के लिए एक नियमावली बनाई हुई है। इसमें वाहनों की रफ्तार को नियंत्रण में रखने के लिए स्पीड गवर्नर का नियम भी शामिल है।
विज्ञापन
ये है स्पीड गवर्नर
स्पीड गवर्नर वाहनों की गति को नियंत्रित करता है। स्कूल बसों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। स्पीड गवर्नर लगने पर स्कूल बसों की रफ्तार 40 से ज्यादा नहीं बढ़ सकती है। यातायात पुलिस ने सोमवार को वाहन चालक से स्पीड गवर्नर के बारे में पूछकर काम चला लिया।
स्पीड गवर्नर जांच के लिए यातायात पुलिस का अभियान जारी है। 10 सितंबर तक रोजाना वाहनों की जांच होगी। सोमवार को 51 स्कूल बस के चालान काटने के साथ एक वाहन को जब्त किया गया है। स्कूल बसों की जांच की जा रही है।
-राजवीर धनखड़, एसएचओ, यातायात पुलिस