फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1212 health workers administered vaccine

1212 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका

Fri, 29 Jan 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
1212 health workers administered vaccine
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी रहा। विभाग ने शुक्रवार को 1212 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए। वहीं 1350 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शुक्रवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण के 50 सेशन आयोजित किए गए। सुबह से ही टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक 75 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग के कुल टारगेट में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 25,600 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य था। अब यह संख्या घटकर कुल 20124 ही रह गई है।
विज्ञापन

---
कुछ कर्मियों को हुई परेशानी, फिर हो गए स्वस्थ
टीका लगवाने के लिए कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को बदन दर्द जैसी हल्की दिक्कतें हुई। दवा व प्राथमिक उपचार देने के बाद वह स्वस्थ महसूस करने लगे। गर्भवती व स्तनपान कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन नहीं लगाई गई। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि टीकाकरण अभियान काफी सार्थकता से पूरा हो रहा है। जिले में टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों का रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण अभियान में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब तक जिले में 14607 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कुल 75 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। आगामी पांच दिनों में यह लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। जिले में आमजनों से लगातार सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। एक भी कोरोना का मामला गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed