फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   120 people got health checkup done in the camp

Faridabad News: शिविर में 120 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Mon, 20 Nov 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
120 people got health checkup done in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित जैन सभा भवन में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, 120 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। लोगों के स्वास्थ्य की जांच अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मरीजों को दवाइयां भी संस्थान की ओर से निशुल्क वितरित की गई।
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने लाभ उठाया। कैंप में 120 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच के पश्चात मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी दी गई। अमर उजाला फाउंडेशन और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के सहयोग से लगाए गए शिविर के संबंध में प्रधान प्रदीप नागपाल का कहना है कि शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा लोगों को प्राकृतिक देखभाल में विशेषतौर से योग और व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के जनरल सेक्रेटरी एसएन जैन, सुशील जैन सुरेश कुमार, रोहित कपूर, लक्ष्मी देवी, शारदा के अलावा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजित शिविर में दवाइयां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed