फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 year old minor taken to guest house and raped, two arrested

Faridabad News: गेस्ट हाउस ले जाकर 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
12 year old minor taken to guest house and raped, two arrested
गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मिलीभगत कर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग को बहला-फुसला कर गेस्ट हाउस ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मिलीभगत कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल के साथ ही गेस्ट हाउस कर्मचारी नेपाल के मूल निवासी धनबहादुर गुरुंग को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को 12 साल की नाबालिग लड़की की मां ने सूरजकुंड थाने में दी शिकायत में बताया गया कि 17 जनवरी को आरोपी प्रेमपाल उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर सेक्टर-46 के गेस्ट हाउस में ले गया। वहां पर आरोपी प्रेमपाल ने नाबालिग का यौन शोषण किया। आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस में नेपाली व्यक्ति था और उसने बगैर रजिस्टर में एंट्री किए ही होटल में उन्हें रूम दे दिया। सूरजकुंड थाना में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए सूरजकुंड थाना पुलिस ने बरेली निवासी आरोपी प्रेमपाल के अलावा गेस्ट हाउस के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यहां सेक्टर-46 क्षेत्र में रहता है। प्रेमपाल से पूछताछ में पता चला कि वह नाबालिग को वो बहला-फुसला कर स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ गेस्ट हाउस ले गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed