फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 villagers will get relief from dilapidated roads

Faridabad News: 12 गांव वासियों को खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 villagers will get relief from dilapidated roads
सीकरी-धौज सड़क का निर्माण जल्द होगा शुरू, 20 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
विज्ञापन

14 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई जगह गड्ढों से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे सीकरी-धौज के निवासियों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक फर्राटा भर सकेंगे। सड़क बनने से 12 गांव वासियों को राहत मिलेगी। इस योजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीकरी गांव से भनकपुर होते हुए धौज गांव तक जाने वाली सड़क की हालत कई सालों से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। जर्जर अवस्था में होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। सड़क की दयनीय हालत को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बनाने की मांग कर चुके हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क को नए सिरे से बनाने की योजना तैयार की है। धौज-सीकरी रोड पर दो दर्जन से अधिक गांव हैं, इनमें हजारों लोग रहते हैं। सड़क की खस्ता हालत होने के बावजूद लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाने के लिए मजबूरीवश इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस सड़क की कुल लंबाई 13.20 किलोमीटर है। सड़क सीकरी में राष्ट्रीय राजमार्ग को धौज में सोहना रोड से जोड़ने का काम करती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी होगी बेहतर


गांव भानकपुर के पूर्व सरपंच सचिन ने बताया कि यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है और कई सालों से खस्ता हालत में है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। सड़क की हालत सुधरने से गांवों को तो फायदा होगा ही, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से सोहना रोड की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नव वर्ष पर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। नए साल में खस्ताहाल सड़क को नए सिरे से बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। -प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article