{"_id":"69fa2b91bb8fc847a20b8e47","slug":"12-accused-arrested-for-creating-ruckus-and-disturbing-peace-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69225-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर कर रहे थे शोर-शराबा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 12 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चार मई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में की और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार मई को थाना धौज में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर उमर दराज, रिहान, सोनू और विनेश को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सेंट्रल थाना पुलिस ने अजरौंदा क्षेत्र से रामादार मण्डल और मुकेश को दबोचा। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मनीष और राम सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि सेक्टर-58 थाना टीम ने पाटुले लक्ष्मण सूर्यभान और अजय वर्मा को काबू किया। मुजेसर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए विश्वनाथ जैना और दिनेश को गिरफ्तार किया है।
ये सभी आरोपी सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज व शोर-शराबा कर आमजन की शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने चार मई को ही इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 194(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।