फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12.45 lakhs were vaccinated in 22 lakh population of the district

जिले की 20 लाख आबादी में 12.45 लाख का टीकाकरण हुआ

Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
12.45 lakhs were vaccinated in 22 lakh population of the district
फरीदाबाद। टीकाकरण अभियान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते तीन दिन से यह अभियान धीमा पड़ा है। हालांकि, करीब 22 लाख की आबादी वाले जिले में 12.45 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। विभाग का ध्यान अब दूसरी डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित हो गया है।
विज्ञापन

कम वैक्सीन से प्रभावित हो रहा
शुक्रवार को भी जिले के शहरी क्षेत्र में केवल एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण हो सका। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल सात सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए गए। वहीं, शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए लोग ज्यादा जागरूक हैं। कोरोना संक्रमण की जद में भी शहरी आबादी ही अधिक रही। ऐसे में लोगों की मांग है कि शहरी क्षेत्र में हर दो किलोमीटर पर टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाए।
विज्ञापन

टीकाकरण में पुरुष आगे
बीते करीब साढ़े छह माह में जिले में 12.45 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 97 हजार 4303 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। वहीं, 2 लाख 70730 ने दोनों डोज लगवाकर टीकाकरण चक्र पूरा कर लिया है। अब तक हुए टीकाकरण में जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 250285 डोज, 45 से 60 साल तक की उम्र के लोगों को 363257 डोज और 18 से 44 वर्ष तक के 631492 लोगों को पहली डोज दी गई है। इसमें पुरुष अधिक हैं। जिले में अब तक हुए टीकाकरण में 7.25 लाख पुरुषों ने टीकाकरण कराया है। वहीं, 5.20 लाख महिलाओं ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सरकारी स्तर पर उपलब्ध कोरोना बचाव की दो वैक्सीन कोविशील्ड व कोवाक्सिन में कोविशिल्ड की लगभग 10.94 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, कोवाक्सिन की लगभग 1.30 लाख डोज लगाई गई है। वहीं, सर्वोदय अस्पताल में निजी स्तर पर स्पूतनिक-वी की डोज लगाई जा रही है। जिले में अब तक इसकी 20 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
केंद्रों से निराश लौट रहे लोग
शुक्रवार को जिले में टीकाकरण के लिए गिने-चुने ही केंद्र रहे। शहरी क्षेत्र में बीके नागरिक अस्पताल को छोड़कर किसी अन्य केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा नहीं दी गई। ऐसे में शहरी क्षेत्र में लोग परेशान रहे। कई लोग बंद केंद्र से वापस लौटे, तो कई बीके में लगी लंबी लाइन देखकर निराश होकर लौट गए। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को दयालपुर, कौराली, तिगांव, पन्हौड़ा, मोहना, छायंसा व फतेहपुर तगा में टीकाकरण की सुविधा रही।

वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण को बढ़ाया जा रहा है। खुशी है कि 12.24 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इससे जिले में हर्ड इम्युनिटी विकसित करने में मदद मिलेगी। जल्द ही दूसरी डोज का टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाने पर जोर दिया जाएगा।
- डॉ राजेश श्योकंद, टीकाकरण प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed