फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ‘बाजार में कहीं भी पॉलिथीन मिली तो होगी कार्रवाई’

‘बाजार में कहीं भी पॉलिथीन मिली तो होगी कार्रवाई’

Fri, 25 Jan 2019 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
‘बाजार में कहीं भी पॉलिथीन मिली तो होगी कार्रवाई’
‘बाजार में कहीं भी पॉलिथीन मिली तो होगी कार्रवाई’
विज्ञापन

फरीदाबाद। निगमायुक्त अनीता यादव ने पॉलिथीन प्रदूषण के खतरे को गंभीरता से लेते हुए इसकी बिक्री और प्रयोग पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
निगमायुक्त अनीता यादव ने कहा कि मानव जाति, प्राणी जगत व पेड़ पौधों के लिए अभिशाप बने पॉलिथीन का प्रयोग तत्काल ही बंद कर देना चाहिए। इसके लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य सामान जैसे प्लास्टिक के प्लेट, कप, चम्मच कांटे, पत्तल व गिलास बनाने, बेचने और इनका प्रयोग करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई जा चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के अन्य राज्यों में अधिकृत 8 उत्पादकों/विक्रेताओं को ही कम्पोस्टेबल (गलने वाले) कैरी बैग व उत्पाद को बेचने के लिए अधिकृत किया हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार से समान उठाकर लाने की सहूलियत देने वाली पॉलिथीन न केवल हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो रही है। निगमायुक्त ने शहर के सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, सामाजिक शैक्षणिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं, दुकानदारों, एनजीओ, मजदूर-कर्मचारी संगठनों, व आरडब्ल्यूए से अपील की है कि पालीथिन मुक्त शहर के अभियान में वह सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed