{"_id":"5c4751b2bdec22270f4fbf29","slug":"11548177842-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीडीएस स्कीम का काम देख रही तीन फर्मों को बिजली निगम ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीडीएस स्कीम का काम देख रही तीन फर्मों को बिजली निगम ने थमाए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन फर्मों को बिजली निगम ने थमाए नोटिस
फरीदाबाद। शहर में आईपीडीएस स्कीम का कार्य देख रहीं तीन फर्मों को धीमी गति से कार्य करने पर बिजली निगम ने नोटिस थमाए हैं। साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह आदेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता (निर्माण) विकास मलिक ने सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में दिए।
बैठक में उन्होंने आईपीडीएस(इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत चल रहे कार्यों पर नाराजगी जाहिर की। इसके कारण उन्होंने तीनों जोन में काम कर रही फर्म सनसिटी, अग्रवाल और गुप्ता पावर फर्म को नोटिस जारी कर दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईपीडीएस के तहत चल रहे कार्य को फरवरी माह तक हर हाल में निपटाना होगा। आईपीडीएस के तहत तारों को हटाकर आर्म्ड केबल, नए फीडर बनाने और स्वीचिंग स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। ताकि ओवरलोड की समस्या खत्म हो सके। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि सेक्टर-23 बिजली निगम मुख्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल और उनके दफ्तर का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि फरवरी तक आईपीडीएस के तहत चल रहे सभी कार्यों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।