{"_id":"5b61be8c4f1c1bee748b7335","slug":"11533132428-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी का दोहरा चरित्र हो रहा उजागर - रवि शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी का दोहरा चरित्र हो रहा उजागर - रवि शर्मा
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी का दोहरा चरित्र हो रहा उजागर : इनसो जिलाध्यक्ष
फरीदाबाद। छात्र हितों के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाली एबीवीपी का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आधे घंटे हुई वार्तालाप में एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने कालेजों और विश्वविद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़वाने के लिए जरा सी भी रुचि नहीं दिखाई। बुधवार को इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही।
रवि शर्मा ने कहा कि छात्रों को दाखिले में आ रही परेशानियों और उनके भविष्य पर मंडरा रहे खतरे के बारे में मुख्यमंत्री को एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में इनेलो की सरकार होती, तो 24 घंटे के अंदर सीटें बढ़ चुकी होती, लेकिन भाजपा के राज में छात्र दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ब्यूरो