फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11.22 lakh fraud in the name of upgrading SIM card

Faridabad News: सिम कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर 11.22 लाख की ठगी

Mon, 01 Dec 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
11.22 lakh fraud in the name of upgrading SIM card
खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिम कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-14 फरीदाबाद निवासी महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी थी।

आरोप लगाया कि उसे 13 सितम्बर को कथित एयरटेल एजेंट का कॉल आया, जिसने उसे सिम कार्ड को ई-सिम में अपग्रेड करने के लिए कहा। जिसके बाद ठगों ने उनसे जानकारी लेकर उनके नम्बर का एक्सेस ले लिया और खाते से 11.22 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अजय कुमार दास (28) व अभिषेक दास (30) निवासी गांव छोटा पिछरी जिला धनबाद व अभिषेक तिवारी (19) निवासी कुसुम विहार कोयला नगर धनबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिषेक तिवारी व अजय कुमार ने अपना खाता आगे दे रखा था, जिनके खाते में ठगी के कुल 4.60 लाख रुपये आए थे। आरोपी अभिषेक दास ने अजय कुमार से खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed