{"_id":"5bbcee26867a5528335b3e76","slug":"111539108390-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति का तीन साल बढ़ा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति का तीन साल बढ़ा कार्यकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राज्यपाल और जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य ने कुलपति प्रो. दिनेश कुमार का कार्य विस्तार तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। प्रो. दिनेश कुमार चार नवंबर को रिटायर होने जा रहे थे। इससे पहले ही उनका सेवा विस्तार कर दिया गया। राजभवन से जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रो. दिनेश कुमार नवंबर 2021 तक विश्वविद्यालय के कुलपति बने रहेंगे।
विज्ञापन
होमी भाभा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित प्रो. दिनेश कुमार ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय में कई सुधारात्मक कार्य किए हैं। उनकी सेवा विस्तार को इसी का फल माना जा रहा है। अपने सेवा विस्तार पर उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और तकनीकी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि वह विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपने निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक संस्थान के रूप में वाईएमसी विश्वविद्यालय 49 वर्षों की गौरवमयी विरासत का वाहक है। इसके विकास और विस्तार के लिए विश्वविद्यालय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन