फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   107 crore development work will be done in the industrial sector

औद्योगिक क्षेत्र में 107 करोड़ से होगा विकास कार्य

Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
107 crore development work will be done in the industrial sector
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के लिए वर्षों से तरस रहे उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां ढांचागत विकास पर 107 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस राशि से सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, पानी निकासी और ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पूरा होने के बाद उद्योगों में काम करने वाले करीब पांच लाख से अधिक कर्मचारियों को सुविधा होगी। नई कंपनियां भी निवेश के लिए आगे आएंगी।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े करीब 28 हजार उद्योग है। यहां सुई से लेकर एयरक्राफ्ट तक के पार्ट्स बनाए जाते हैं, लेकिन शहर की हालत बेेहद खराब है। हार्डवेयर सोहना रोड, व्हर्लपूल चौक सारन रोड, सेक्टर-6, 24, 25, 27, 27ए, 27बी, 27 सी, सेक्टर-58, 59, डीएलएफ एरिया, सरूरपुर, नहरपार इत्यादि क्षेत्र में न सीवर के पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हुई हैं। स्ट्रीट लाइटें सालों से खराब हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें तालाब बन जाती हैं। श्रमिकों को पैदल आना-जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल है।
विज्ञापन

सेक्टरों में सबसे असुरक्षित महिला श्रमिक
औद्योगिक क्षेत्रों में रात के वक्त स्ट्रीट लाइटें न होने से सबसे असुरक्षित महिला वर्कर हैं। यही कारण है कि महिला वर्करों को किसी न किसी के साथ आना-जाना पड़ता है। रात के अंधेरे में आए दिन औद्योगिक क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। उद्यमियों का कहना है कि इस समस्या के कारण महिला वर्करों को अकेले नहीं भेजा जाता। पांच-सात की संख्या में महिला वर्करों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत
औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। देेश विदेश से आने वाले उद्यमी सड़कों की हालत देखकर आगे रास्ते से वापस लौट जाते हैं। उन्हें कंपनी का दौरा कराना मुश्किल हो जाता है। सरकार की पहल से औद्योगिक क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। इससे श्रमिकों के साथ उद्योगों को भी काफी लाभ मिलेगा। - रवि भूषण खत्री, प्रधान, लघु उद्योग भारती
औद्योगिक सेक्टरों की मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। विदेशी कारोबारी यहां आएंगे और व्यापार के समझौते होंगे तो विदेशी मुद्रा में भी इजाफा होगा। प्रथम चरण में हार्डवेयर सोहना रोड को बनाया जाएगा। - बीआर भाटिया, प्रधान, एफआईए

उद्यमियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। विभाग की ओर से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे नोएडा व गुरुग्राम की तर्ज पर शहर के विकास को पंख लगेंगे। सबसे अधिक फोकस सड़कों के निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइटों पर होगा। - विकास चौधरी, महाप्रबंधक, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed