{"_id":"6893a9fff1451b79830fa12a","slug":"1050-lakh-rupees-were-cheated-by-giving-false-promise-of-profit-on-investment-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48690-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
सेक्टर-55 इलाके में रहने वाले व्यक्ति से 21 व 22 जुलाई के दौरान की गई ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-55 इलाके के रहने वाले व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया और फिर एप भी डाउनलोड करवाई। बाद में आरोपियों ने रुपये निवेश करा लिए। रिफंड के दौरान आरोपियों ने और रुपये जमा कराने को कहा तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-55 के रहने वाले श्याम दूबे ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ दिन पहले एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और निवेश पर मुनाफे का ऑफर बताया गया। बाद में 17 जुलाई को इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक भेजा गया। आरोपियों ने पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर रजिस्ट्रेशन कराया। फिर एप का लिंक भेजकर डाउनलोड कराई और निवेश कराना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हें 1049999 रुपये निवेश करने पर कई गुना मुनाफा होना बताया गया। रिफंड करना चाहा तो आरोपी और रुपये जमा कराने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम जांच कर रही है।
बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने का आरोप
सेक्टर-14 के रहने वाले मिथिलेश कुमार को बैंककर्मी बनकर ठग ने कॉल की और क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर ट्रांजेक्शन कर ली। आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल पर इनसे 10 जून को आरोपी ने संपर्क किया। आरोपी ने एक मैसेज भेजने को कहा और इसके बाद न तो ओटीपी आया और न ही कोई ईमेल आई। इसके बावजूद क्रेडिट कार्ड से 12 ट्रांजेक्शन में 1080366 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।