{"_id":"692de3477b5d1381380f797a","slug":"104-accused-of-theft-burglary-and-snatching-gangs-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56934-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी, सेंधमारी व झपटमारी करने वाले 39 गिरोह के 104 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी, सेंधमारी व झपटमारी करने वाले 39 गिरोह के 104 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
113 मामलों का खुलासा कर 99 लाख से अधिक की संपत्ति भी बरामद की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में चोरी, सेंधमारी व झपटमारी करने वाले गिरोहों पर फरीदाबाद पुलिस ने सालभर के दौरान सख्ती से कार्रवाई की है। साल 2025 के दौरान नवंबर महीने तक पुलिस ने ऐसे 39 गिरोह के 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में 113 मामलों का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है। इनके पास से 99 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बंद घरों में चोरी की वारदात करने वाले 10 गैंग का भंडाफोड़ कर 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इनसे पूछताछ में 37 मामले सुलझे हैं और 51 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। इसी प्रकार वाहन चोरी के मामले में 21 गैंग के 43 सदस्यों को गिरफ्तार कर 51 मामलों का खुलासा किया है। इनसे 34 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। वहीं साधारण चोरी की वारदात करने वाले 5 गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए। इनसे पूछताछ में 12 मामलों का खुलासा हुआ है और इनसे 4.50 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। स्नेचिंग की वारदात करने वाले 2 गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 4 मामलों का खुलासा किया गया। इनसे 4 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद हुई है। ट्रांसफार्मर चोरी की एक गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर 9 मामलों को वर्कआउट किया गया है। इनसे करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।